सदर घाट पर DIG का दौरा, छठ की तैयारी का लिया जायजा*

 सदर घाट, बर्धमान - 12 नवंबर



बर्धमान के सदर घाट, दामोदर नदी पर आज पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एक्शन में नजर आया। छठ महापर्व को लेकर DIG साहब खुद सदर घाट पहुंचे और तैयारियों का निरीक्षण किया।


उनके साथ बर्धमान थाना के IC और तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने घाट पर पैदल घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ में पूर्व बर्द्धमान के इस पी मैडम वी उनके साथ रही


*क्या-क्या देखा DIG साहब ने?*


1. *घाट की सफाई:* घाट पर कहां गंदगी है, कहां पानी ज्यादा है, सब देखा गया।

2. *सुरक्षा व्यवस्था:* छठ के दिन भीड़ को कैसे संभालना है, कहां बैरिकेडिंग लगेगी, इस पर चर्चा हुई।

3. *सिविल डिफेंस:* सिविल डिफेंस की टीम, लाइफ जैकेट और नाव की व्यवस्था की गई है।

4. *पार्किंग और रास्ता:* श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्ते और गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था पर भी बात हुई।


DIG साहब ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि छठ में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है।

*प्रशासन का काम सराहनीय*

2026 में प्रशासन का यह काम सच में सराहनीय है। हर साल की तरह इस साल भी सदर घाट पर लाखों श्रद्धालु छठ मनाने आएंगे। प्रशासन की इस तैयारी से लोगों में काफी खुशी है।

आवाज़ बर्धमान ग्राउंड जीरो से हर खबर सबसे पहले आप तक पहुंचा रहा है।

*देखते रहिए आवाज़ बर्धमान - सबसे पहले, सबसे सटीक!*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान