*सीधी बात - सन्नी के साथ | एड. आशीष पॉल, भाजपा सभापति बर्दवान जिला - सदर घाट पर छठ को लेकर बड़ा बयान*
11नवंबर 2026:-सीधी बात - सन्नी के साथ : एड. आशीष पॉल जी से खास बातचीत
आज *सीधी बात - सन्नी के साथ* में हमारे साथ हैं कोई आम आदमी नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी बर्दवान संगठनिक जिला के सभापति *एड. आशीष पॉल जी।*
आज कोई घुमा-फिरा कर बात नहीं होगी, आज होगी सिर्फ सीधी बात।
*सदर घाट पर छठ महापर्व की तैयारी*
सदर घाट पर छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कल डीएम मैडम आई थीं, इससे पहले 5-6 बार एसडीओ साहब एवं थाना के आईसी जो प्रभारी थे, वो लोग विजिट किए। सदर घाट के चप्पे-चप्पे को प्रशासन ने छाना है।
एड. आशीष पॉल जी ने बताया कि बर्दवान में छठ की तैयारी पूरी है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
*बंगाल में कोई भाषा अलग नहीं है*
आगमन से लेकर दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा, श्यामा पूजा, भाई फोटा, अब छठ की तरफ चल रहा है बंगाल। बंगाल में कोई भाषा अलग नहीं है, बंगाल सब मिल के चलता है।
छठ में जात-पात नहीं होता, सब एक ही घाट पर, एक ही सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यही बंगाल की असली पहचान है।
*मुख्यमंत्री जी के सूप को लेकर क्या बोले आशीष पॉल जी?*
कल विशेष करके माननीया मुख्यमंत्री जी के छठ के उद्घाटन में जो सूप दिया गया, उन्होंने पहले छठ के मौके पर सूप को माथा पर लिया, फिर जो उनको दिया गया, इस पर भी एड. आशीष पॉल जी ने अपना संदेश दिया। पूरी बातचीत वीडियो में सुनिए।
*बर्दवान वासियों के लिए संदेश*
अंत में एड. आशीष पॉल जी ने बर्दवान वासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामना दी और कहा कि सभी लोग मिल-जुल कर इस महापर्व को मनाएं।
छठ की पल-पल की खबर के लिए देखते रहिए आवाज़ बर्दवान।
जय छठ मैया!
आवाज़ बर्धमान ग्राउंड जीरो से हर खबर सबसे पहले आप तक पहुंचा रहा है।
सन्नी कुमार साह, आवाज़ बर्दवान
आवाज़ बर्द्धमान, बर्दवान जिला का अपना पहला हिंदी न्यूज चैनल
बर्दवान की आवाज़
इस की वीडियो फेसबुक और यूट्यूब पर उपलब्ध ह
फॉलो करे आवाज़ बर्द्धमान, बर्दवान की अपनी आवाज़ देश

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें