सभा समाप्त होते ही हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे भाजपा जिला प्रभारी सुजीत अवस्थी, कार्यकर्ताओं के साथ चलाया स्वच्छ भारत अभियान, बोले - मोदी जी का सपना है भारत को स्वच्छ रखना

 5 नवंबर दुर्गापुरा * भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की बर्धमान में हुई विशाल जनसभा की समाप्ति के बाद एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

आवाज़ बर्द्धमान 

सभा खत्म होते ही बर्धमान जिला के प्रभारी *सुजीत अवस्थी* हाथ में झाड़ू लेकर सीधे सड़क पर उतर आए। साथ दिया भाजपा जिला के बर्धवान संगठन सभापति अधिवक्ता आशीष पॉल जी और उनके साथ भाजपा के तमाम कार्यकर्ता भी झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान में जुट गए। कुछ ही देर में पूरी सड़क पर कार्यकर्ता झाड़ू लगाते हुए नजर आए।

*मोदी जी का संदेश - भारत को स्वच्छ रखना है*

इस दौरान सुजीत अवस्थी ने आवाज़ बर्धमान से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश है कि भारत को स्वच्छ रखना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "हमारा कर्तव्य है कि हम सिर्फ सभा करके चले न जाएं, बल्कि जहां सभा हुई है, उस जगह को भी साफ करके जाएं। इसलिए हम सभी कार्यकर्ता झाड़ू लेकर नीचे उतरे हैं।"

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि यह एक संस्कार है। भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ भाषण नहीं देता, वह जमीन पर उतरकर काम भी करता है।

*गिरिराज सिंह जी का व्यवहार देखकर दिल भर गया*

सुजीत अवस्थी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि गिरिराज सिंह जी के हाथ में चोट लगी हुई थी, फिर भी वे अलग से मंच पर नहीं चढ़े। और पूरी रैली कार्यकर्ता के साथ पैदल चले और वे कार्यकर्ताओं के साथ ही रहे,


उन्होंने कहा, "इतने बड़े मंत्री होकर भी उनका यह व्यवहार देखकर हमारा दिल भर गया। वे चाहते तो वीआईपी तरीके से आ सकते थे, लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं को ही सम्मान दिया। यही भाजपा की असली ताकत है।"


*50 हजार से ज्यादा लोग आए, कार्यक्रम हुआ ब्लास्ट*


सभा की सफलता पर बात करते हुए सुजीत अवस्थी ने कहा कि आज की सभा ऐतिहासिक रही। उन्होंने दावा किया कि सभा में *50 हजार से ज्यादा लोग* आए थे।


उन्होंने कहा, "इतनी भीड़ थी कि लोगों को जगह नहीं मिल रही थी। पूरा मैदान खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम एकदम ब्लास्ट हो गया। इससे साफ पता चलता है कि बर्धमान ही नहीं, पूरे पश्चिम बंगाल में लोग बदलाव चाहते हैं।"


उन्होंने कहा कि लोगों का यह उत्साह बता रहा है कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में भाजपा की लहर और तेज होगी।


*दुर्गापुर नहीं, पूरे बंगाल में होगा काम*


अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुजीत अवस्थी ने कहा कि यह जोश सिर्फ दुर्गापुर तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, "आने वाले दिन में भाजपा कार्यकर्ता दुर्गापुर ही नहीं, पूरे पश्चिम बंगाल में इसी जोश और इसी मेहनत के साथ काम करेंगे।"


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर मोदी जी के संदेश को पहुंचाएं और स्वच्छता के साथ-साथ विकास की बात को भी लोगों तक ले जाएं।


*जय मां काली, जय श्री राम के नारों से गूंजा इलाका*

अपनी बात समाप्त करते हुए सुजीत अवस्थी ने *जय मां काली, जय मां दुर्गा, जय श्री राम और हर हर महादेव* का नारा लगाया। उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार तरीके से नारा लगाया, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा।

सभा के बाद सड़क पर झाड़ू लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


*- रिपोर्ट: सन्नी कुमार शाह, आवाज़ बर्द्धमान 

इस की वीडियो फेसबुक और यूट्यूब पर उपलब्ध है 

फॉलो करे आवाज़ बर्द्धमान, बर्दवान की अपनी आवाज़ देश तक 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान