बर्धमान विश्वविद्यालय में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 और युवा संसद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
बर्धमान - 18 नवंबर 2026 बर्धमान विश्वविद्यालय में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत युवा संसद और नशा मुक्त युवा भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन MY भारत, पूर्व बर्धमान और NSS, बर्धमान विश्वविद्यालय के सहयोग से हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत:
स्वामी विवेकानंद जी के फोटो पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक डॉ. अरूप दास, बर्धमान विश्वविद्यालय के माननीय उपाचार्य प्रो. डॉ. शंकर कुमार नाथ जी उपस्थित थे। साथ में डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर श्री सैकत मंडल और श्री सुजन ठाकुर भी मौजूद थे।
150 से ज्यादा युवाओं ने लिया भाग:*
इस प्रतियोगिता में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने नशा मुक्त भारत पर अपने विचार रखे।
नशा मुक्त भारत ही विकसित भारत:*
सभी वक्ताओं ने कहा - नशा से दूर रहो। नशा का दुष्प्रभाव युवाओं को बताया गया। संदेश दिया गया - नशा मुक्त होगा भारत, तभी विकसित होगा भारत।
आज के युवा संसद प्रतियोगिता में इन्हीं माननीय जजों के द्वारा चयन किया गया !
1. डॉ. प्रो. शशि कुमार शर्मा
2. डॉ. शुभा कीर्ति सेनगुप्ता
3. प्रो. शुभंकर घोष
4. डॉ. प्रो. गोपा साहा रॉय
5. डॉ. प्रो. अरिजीत भट्टाचार्य
बर्धमान विश्वविद्यालय में हुए युवा संसद प्रतियोगिता में इन तीनों प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करके स्थान अधिकार किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विश्वनाथ दास, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया शील और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सोहम पात्रा को सभी अतिथियों ने बधाई दी।
अब ये तीनों प्रतिभागी स्टेट लेवल के लिए जाएंगे।
इस प्रतियोगिता से जो प्रथम 3 स्थान प्राप्त करेंगे, वो स्टेट लेवल के लिए जाएंगे। स्टेट लेवल से जीतने वाले 12 जनवरी को युवा दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे।
ये कार्यक्रम पूरे भारत के 786 जिलों में एक ही दिन चल रहा है। इसका थीम है नशा मुक्त भारत।
बर्धमान विश्वविद्यालय के NSS के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राजीव लोचन महापात्रा ने इस कार्यक्रम में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।
उन्हीं के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 और युवा संसद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।
आवाज़ बर्धमान देखते रहिए।
*- सन्नी कुमार साह, आवाज़ बर्धमान*
आवाज़ बर्द्धमान, बर्दवान जिला का अपना पहला हिंदी न्यूज चैनल
इस की वीडियो फेसबुक और यूट्यूब पर उपलब्ध ह फॉलो करे आवाज़ बर्द्धमान, बर्दवान की अपनी आवाज़ देश

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें