बर्दवान में राष्ट्रीय एकता दिवस पर Run for Unity: सरदार पटेल जयंती पर 300+ युवाओं की दौड़

 बर्दवान, 31 अक्टूबर | आवाज़ बर्दवान - सन्नी कुमार शाह की ग्राउंड रिपोर्ट*




आज *31 अक्टूबर* है और आज पूरे देश में *सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas) के रूप में* मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में आज बर्दवान में *Run for Unity* का आयोजन किया गया।

आवाज़ बर्दवान की टीम सुबह से ही कवरेज कर रही है।

इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन *My Bharat सरकार, Sports Authority of India (SAI), NSS, NCC, Startup foundation और जिला प्रशासन* के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

शुरुआती दौर में ही लगभग *300 से अधिक छात्र-छात्राएं, NCC, NSS के युवा और शिक्षक मंडली* उत्साह के साथ मौजूद थीं।

सुजान ठाकुर - _"आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हम लोग मना रहे हैं। आज वर्धमान जिला के लिए गौरव का विषय है।"_

रिपोर्टर सन्नी कुमार शाह 

आप जानते हैं कि आजादी से पहले भारत *565 छोटे-छोटे रजवाड़ों में बंटा हुआ था।* उन सभी को जोड़कर अखंड भारत का रूप देने वाले *सरदार वल्लभ भाई पटेल* को ही *भारत का लौह पुरुष* कहा जाता है। उन्हीं की स्मृति में यह दिन मनाया जाता है।

युवाओं में भारी जोश - सुबह 6 बजे से मौजूद

कार्यक्रम 8 बजे शुरू होना था, लेकिन युवा सुबह 6 बजे से ही मैदान में पहुंच गए थे। इस पर यूनिवर्सिटी के NSS कोऑर्डिनेटर ने कहा - _"छुट्टी के दिन शनिवार को भी इतने युवा आए हैं, ये दिखाता है कि हम सरदार पटेल को कितना सम्मान करते हैं।"_

इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता शपथ और नशा मुक्ति भारत शपथ सभी ने लिए बर्दवान के जिला शासक आई ए एस स्वेता अग्रवाल की मौजूदगी में 

इस दौरान हमारे साथ *बर्दवान राज कॉलेज के NSS प्रोग्राम ऑफिसर और दर्शन शास्त्र के अध्यापक श्री ओम शंकर दुबे* भी मौजूद थे, जिनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर तक है। उन्होंने कहा -

"सरदार वल्लभभाई पटेल का जो योगदान रहा है, उसे युवाओं तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने भारत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया था, इसीलिए उनके जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं।"

विशेष सक्रीय रूप में स्टार्टअप फाउंडेशन जिला प्रशासन 

आज अतिथि के रूप में स्वेता अग्रवाल IAS जिला शासक पूर्व बर्द्धमान, डी एफ ओ अतिरिक्त जिला शासक, सूजन ठाकुर, शशी कुमार शर्मा, अभिशेष कुमार सिंह 

101 विद्यार्थी को गंजी वी दिया गया 

महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अधिकारी को कैश और सारक वी दिया गया वर्षा चौधरी, स टुडू 

मैं आपको बता दूं, यह पहली बार नहीं है। *साल 2015 में भी मैं इस कार्यक्रम का साक्षी था और आज 12 साल बाद फिर साक्षी हूं।*

*रिपोर्ट: सन्नी कुमार शाह | कैमरामैन: आवाज़ बर्दवान टीम*

*स्थान: बर्दवान*

देखते रहिए आवाज़ बर्द्धमान 

फेसबुक और यूट्यूब पर 

फॉलो करे आवाज़ बर्द्धमान, जो हैं बर्दवान की अपनी आवाज एकमात्र हिंदी न्यूज पूर्व बर्द्धमान में धन्यवाद 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान