अजय पोद्दार "ये सिर्फ गौ माता को बचाने का अभियान नहीं है, ये सनातन को बचाने का अभियान है।
बर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर गौ सम्मान आह्वान अभियान का शिविर, सनातन को बचाने के लिए 51 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य
*बर्द्धमान -* देश भर में चल रहे *गौ सम्मान आह्वान अभियान* का तीसरा चरण बर्द्धमान में शुरू हो गया है। बर्द्धमान रेलवे स्टेशन के सामने विवेकानंद नर्सिंग होम के पास हिन्दू-वादी संगठन द्वारा शिविर लगाया गया है जहाँ लोगों से हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं
*अजय पोद्दार* ने बताया - "ये सिर्फ गौ माता को बचाने का अभियान नहीं है, ये सनातन को बचाने का अभियान है। जहाँ-जहाँ गौ माता खत्म हो गई वहाँ सनातन खत्म हो गया।"
उन्होंने कहा कि पूरे भारत वर्ष से *51 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर* लेकर प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव (Chief Secretary) को ज्ञापन दिया जाएगा ताकि गौ माता का संरक्षण हो सके।
*21 दिसंबर 2026 - गौ सम्मान दिवस*
पम्पलेट और पोस्टर के अनुसार *21 दिसंबर 2026* को *गौ सम्मान दिवस* मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 12:00 से 12:12 बजे तक श्री राम जय राम जय जय राम का संकीर्तन होगा और दोपहर 03:00 बजे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।
अजय पोद्दार ने अपील की है कि 21 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के सभी गौ भक्त बस, ट्रेन, निजी वाहन से कोलकाता पहुँचें। उस दिन बड़े-बड़े साधु-संत पूरे देश से आएंगे और माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे।
*अभियान के 4 मुख्य उद्देश्य -*
1. पूरे भारत में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे।
2. गौ माता को 'राष्ट्र माता' या 'राष्ट्र आराध्या' का संवैधानिक दर्जा मिले।
3. गौ-सेवा के लिए केंद्रीय कानून और अलग गौ-सेवा मंत्रालय बने।
4. गौ-चरण भूमि मुक्त हो, चारा नीति बने और गौ-आधारित खेती को बढ़ावा मिले।
*कैसे जुड़ें - NO DONATIONS*
आयोजकों ने साफ कहा है कि इस अभियान के लिए *कोई चंदा नहीं लिया जा रहा है।*
- मिस्ड कॉल - *9067777323*
- WhatsApp जानकारी - *8239711008*
- जानकारी के लिए कॉल - *9571712140*
- वेबसाइट - *www.gausamman.cloud*
संपर्क - *9333766600 (बलराम साहू)*
बर्द्धमान से
आवाज बर्द्धमान की रिपोर्ट।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें