Bardhaman News: बर्द्धमान में नशा मुक्त भारत अभियान, पुलिस ने निकाली जागरूकता पदयात्रा - 1933 हेल्पलाइन का किया प्रचार
बर्द्धमान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस, NCC और छात्रों ने निकाली पदयात्रा। पुलिस अधिकारी बोले- नशा छोड़ने से मिलता है सुंदर जीवन। 1933 MANAS हेल्पलाइन!
बर्द्धमान में नशा मुक्त भारत अभियान, पुलिस की बड़ी पहल
*बर्द्धमान:* नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने और युवाओं को जागरूक करने के लिए आज बर्द्धमान में *नशा मुक्त भारत अभियान* के तहत एक विशाल जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। इस अभियान में बर्द्धमान पुलिस, BDI विभाग, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और NCC कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बर्द्धमान में नशा मुक्त भारत पदयात्रा, बीरहाटा से टाउन हॉल तक, शहर के जीटी रोड इलाके में निकाली गई इस रैली में नशा मुक्ति का संदेश देने वाला जागरूकता रथ भी शामिल था। रथ पर *1933 MANAS हेल्पलाइन* का प्रचार किया गया, जो नशे से पीड़ित लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई टोल-फ्री सेवा है।
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
पदयात्रा के समापन पर बर्द्धमान के पुलिस अधिकारी ने * रैली में आये सभी को संबोधन करते हुए कहा,
> "आज की ये पदयात्रा नशा के विरुद्ध है, नशा मुक्त भारत बनाने के लक्ष्य से। जो लोग आज इस यात्रा में शामिल हुए हैं, वो अपने-अपने जगह पर जाकर लोगों को समझाएं कि नशा छोड़ने से एक सुंदर जीवन मिलता है। हम सब मिलकर ये प्रचार करेंगे।"
उन्होंने BDI विभाग, स्कूलों और NCC के सभी सदस्यों को इस अभियान में सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।
क्यों जरूरी है ये अभियान?
पुलिस के अनुसार, युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। इसे रोकने के लिए सिर्फ कानून नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता सबसे जरूरी है। 1933 नंबर पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति नशा छोड़ने के लिए काउंसलिंग और मदद ले सकता है।
पूरा वीडियो देखें:
इस पदयात्रा की पूरी कवरेज और पुलिस अधिकारी का बयान हमने अपने YouTube चैनल और Facebook Page Awaaz Bardhaman पर अपलोड कर दिया है। पूरी खबर देखने के लिए आप हमारे YouTube और Facebook पर जाकर देख सकते हैं।
*फोटो लोकेशन:* बर्द्धमान जीटी रोड
*रिपोर्ट:* आवाज़ बर्द्ध
मान
SANNI KUMAR SAH




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें