बर्धमान में रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, चंदन झा ने की Awaaz Bardhaman की सराहना

बर्धमान। पथ परिवहन कर्मचारी संघ (पश्चिम बंगाल) , भारतीय मजदूर संघ द्वारा अनुमोदित, के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में आज भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर समाजसेवी चंदन झा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

चंदन झा ने कहा, "मैं दादा स्वर्गीय खोखन सेन जी को याद करना चाहता हूँ। उनका काम मैं कभी नहीं भूलूंगा और उनका काम ही मेरे लिए प्रेरणा है।"

Awaaz Bardhaman से बात करते हुए चंदन झा ने कहा कि वे सबसे पहले Awaaz Bardhaman को शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने इस ब्लड डोनेशन कैंप को लोगों के बीच लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन से लेकर आम लोगों में इस शिविर को लेकर काफी उत्साह है।

*Awaaz Bardhaman - बर्धमान का पहला हिंदी न्यूज़ चैनल*

जब उनसे पूछा गया कि बर्धमान में पहली बार हिंदी न्यूज़ चैनल शुरू हुआ है, तो चंदन झा ने कहा -

"ये भाषा की बात नहीं है। बर्धमान में हिंदी में खबरों का प्रसारण और डिजिटल पोर्टल पर न्यूज़ पढ़ने की व्यवस्था पहली बार Awaaz Bardhaman लाया है। ये बहुत बड़ी बात है।"

उन्होंने आगे कहा, "हम जो हिंदी भाषी लोग हैं, जो बिहार, यूपी से आकर बंगाल में बसे हैं, हमारे लिए ये बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। मैं नेहरू विद्या मंदिर हिंदी हाई स्कूल से पढ़ा हूँ, जहाँ मेरे पिताजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज हिंदी भाषी लोग अपनी बात आप लोगों के सामने रख सकते हैं, इसके लिए आप लोगों को दिल से शुक्रिया।"

चंदन झा समाज के निचले स्तर से जुड़कर काम करने के लिए जाने जाते हैं।

पूरी खबर और Exclusive Interview देखने के लिए जुड़े रहिए Awaaz Bardhaman के साथ।

Youtube channel link https://youtu.be/470GvGepwdY?si=wnOeQvL9RZgAFe1u




*रिपोर्ट: सनी कुमार शाह, कैमरामैन अमित के साथ, Awaaz Bardhaman

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान