बर्धमान में महाराज अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा, 'जय श्री अग्रसेन' के जयघोष से गूंजा शहर - Awaaz Bardhaman LIVE

 

*बर्धमान 11अक्टूबर 2026 ।* पूर्व बर्धमान जिले के बर्धमान शहर में आज महाराज अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रसेन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सुबह से ही शहर भगवा रंग और 'जय श्री अग्रसेन' के नारों से गूंज उठा।


जोड़ा मंदिर से निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों लोग केसरिया पगड़ी और केसरिया दुपट्टा पहनकर शामिल हुए। शोभायात्रा के साथ , बैंड पार्टी और महाराज अग्रसेन जी की भव्य झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। ये शोभा यात्रा कर्जन गेट पर खत्म हुआ 


*मंच से वक्ताओं ने क्या कहा -*



कार्यक्रम में मौजूद मौमिता विश्वास मिश्र विधायक (मंत्री पश्चिम बंगाल) ने अपने संबोधन में कहा कि, _"नमस्कार, आज इस प्रभात फेरी और शोभायात्रा में हम सभी लोग जुड़ चुके हैं। आप सभी ने देखा कि बर्धमान एक नए रूप और रंग में सज गया है। पहली बार पश्चिम बंगाल की भूमि में माँ की पूजा की काल की शुरुआत हुई है और आज इस शुभ क्षण में हम लोग महाराज अग्रसेन जी की जयंती की शोभा यात्रा में सभी एक साथ मिले हैं।"_


उन्होंने आगे कहा, _"जब हमारा भारत अखंड था, जब भारत सिर्फ कश्मीर से कन्याकुमारी तक नहीं बल्कि अफगानिस्तान तक पूरा अखंड भारत था, उस समय हमारे महाराज जी ने हमारे भूमि के लिए और हमारे समाज के लिए जो काम किया था, वो बहुत महत्वपूर्ण था। उनका महत्व हमारे समाज को आगे ले जाने के लिए और भारत माँ के लिए बहुत महत्वपूर्ण था।"_


मंच पर बर्धमान दक्षिण संगठनिक जिले के सभापति सम्माननीय आशीष दा और अग्रवाल समाज से जुड़े सभी सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे। वक्ता ने सभी को जयंती और शुरू हुए देवी पक्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब मिलकर अपने प्यारे शहर बर्धमान को बहुत आगे ले जाएंगे।


*महाराज अग्रसेन का समाजवाद - एक रुपया और एक ईंट की परंपरा*


कार्यक्रम में दूसरे वक्ता ने महाराज अग्रसेन के समाजवाद के सिद्धांत को समझाया। उन्होंने कहा, _"राजा अग्रसेन क्षत्रिय भी नहीं थे। पूरा देश में समाज जो आज के दिन में लोग बोलते हैं ना Socialism, ये Socialism क्या होता है, समाजवाद क्या होता है ये हमारे राजा अग्रसेन से सीखना चाहिए।"_



उन्होंने बताया, _"महाराज अग्रसेन की परंपरा थी कि जो नया व्यक्ति बसने आता था, बस्ती में रहने वाले हर घर से एक रुपया और एक ईंट लाकर उस नए आदमी को दी जाती थी ताकि समाज में उसका एकात्मकरण हो सके। इसको कहते हैं Socialism। कैसे देश को आगे ले जाना है, कैसे भारत को सशक्त भारत बनाना है, इस दृष्टिकोण से राजा अग्रसेन आगे थे।"_


अंत में 'सबका साथ सबका विकास' के नारे के साथ शोभायात्रा पूरे शहर में भ्रमण करते हुए संपन्न हुई।

रिपोर्ट SANNI KUMAR SAH

 

Awaaz Bardhaman 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान