छठ पूजा बैठक 30 अक्टूबर 2026 - विवेकानंद कॉन्फ्रेंस हॉल, बर्दवान*
बर्दवान में छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन की हाई लेवल बैठक, DM श्वेता अग्रवाल की अध्यक्षता में लिए गए बड़े फैसले
*बर्दवान:* आगामी छठ पूजा को लेकर आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को विवेकानंद कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शासक (DM) बर्दवान श्रीमती श्वेता अग्रवाल (IAS) मौजूद रहीं, एमएस पुष्पा (MS Pushpa)पूर्व बर्धमान (Purba Bardhaman SP) जिले की पुलिस अधीक्षक वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ध्रुत कुमार मंडल, सभी विधायक, सभी BDO और बर्दवान जिला के सभी थानों के अधिकारी जुड़े।
बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहीं बर्दवान दक्षिण की विधायक और पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा।
*बैठक में लिए गए मुख्य फैसले -*
*1. सुरक्षा और प्रबंधन पर जोर:*
DM मैडम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी घाटों पर बेसिक मैनेजमेंट, इंश्योरेंस, बैरिकेडिंग, व्हाइट डेप्थ, क्राउड मैनेजमेंट और लाइटिंग की पुख्ता व्यवस्था हो। सदर घाट समेत सभी घाटों पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, लेकिन मुख्य कंट्रोल रूम मेजर घाट (मेजर घाट) पर रहेगा।
*2. घाटों की संख्या:*
पूरे जिले में 107 से 108 घाट चिन्हित किए गए हैं। इनमें 16 ब्लॉक म्युनिसिपालिटी (BM) शामिल हैं। 4 घाटों को बड़े घाट के रूप में चिन्हित किया गया है। अकेले सदर घाट में ही 5 अलग-अलग घाट होते हैं। इस बार आलमगंज करबला घाट, पाशिखाना बाधा घाट, मिथलांचल छठ पूजा कमिटी ,32 पूल घाट जैसे कई नए घाट जोड़े गए हैं।
*3. भीड़ का अनुमान:*
सदर घाट पर इस बार 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसी को देखते हुए 5 नवंबर से ही सदर घाट पर बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
*4. सभी विभाग अलर्ट पर:*
SDO, BDO, (म्युनिसिपालिटी), ब्लॉक डिजास्टर मैनेजमेंट टीम, पुलिस, सिविल डिफेंस और सिविक वॉलंटियर्स को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। PWD विभाग मेजर घाट की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।
*5. श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं:*
- सभी घाटों पर पीने के पानी की व्यवस्था
- महिला चेंजिंग रूम
- हेल्प डेस्क और पब्लिक एड्रेस सिस्टम (माइक) - जिम्मेदार व्यक्ति की नियुक्ति जरूरी
- CCTV - विशेषकर मेजर घाट पर
- बैकअप के लिए DG लाइट और पावर
- इमरजेंसी एग्जिट रूट - एक रूट पर किसी भी पब्लिक या वाहन को अनुमति नहीं
- इमरजेंसी नंबर सभी घाटों पर होंगे
*6. सुरक्षा व्यवस्था:*
- सेफ्टी टीम
- रेस्क्यू बोट, स्पीड बोट और लाइफ जैकेट के साथ स्टाफ 24 घंटे अलर्ट
- ज्यादा से ज्यादा लाइफ जैकेट की व्यवस्था
- मेडिकल टीम - CMHO की ओर से डॉक्टर और एम्बुलेंस
- फायर ब्रिगेड टीम अलर्ट
*7. समय सीमा:*
- 5 नवंबर से घाट की बैरिकेटिंग शुरू होगा
- 11 नवंबर तक सभी घाटों का काम पूरा करना होगा
- 16 नवंबर तक सभी घाटों की सफाई सुनिश्चित करनी होगी
- 11 नवंबर से 13 नवंबर तक DM मैडम की मौजूदगी में मॉक ड्रिल होगी
*8. अन्य निर्देश:*
- सभी पूजा कमेटियों से कम्युनिकेशन बनाए रखना है
- हर कमेटी को एक नोडल पर्सन नियुक्त करना अनिवार्य है
- काली पूजा, छठ पूजा, कार्तिक, जगधरती पूजा में ड्यूटी करने वाले सभी कर्मियों के लिए ID कार्ड अनिवार्य
- अहमदपुर काली पूजा का विसर्जन प्रथा के अनुसार होगा - मेमारी विधायक ने जानकारी दी
*विधायक, मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा ने कहा* - "हम होस्ट के रूप में व्रतधारी माताओं का सहयोग करेंगे, गेस्ट के रूप में नहीं। पूजा को अच्छे से संपन्न कराना हमारी जिम्मेदारी है।"
ध्रुत कुमार मंडल ने आगामी पूजा और छठ पूजा के लिए माइक (प्रचार) व्यवस्था पर जोर दिया।
*नोट:* जिला प्रशासन ने सभी से अपील की है कि यदि छठ पूजा को लेकर कोई नया डेटा या सुझाव हो तो दो व्यक्तियों के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाया जाए।
रिपोर्ट आवाज वर्द्धमान


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें