बर्दवान जोड़ा मंदिर दुर्गा पूजा 2026: 3D प्रोजेक्शन में दिखेगा माँ का महिषासुरमर्दिनी रूप

बर्दवान शहर की सबसे चर्चित पूजा में से एक जोड़ा मंदिर दुर्गा पूजा इस बार इतिहास रचने जा रही है। क्लब के सदस्यों ने Awaaz Bardhaman को Exclusive जानकारी देते हुए बताया कि बर्दवान में पहली बार 3D प्रोजेक्शन के माध्यम से माँ दुर्गा को महिषासुरमर्दिनी रूप में दिखाया जाएगा।

पंडाल का काम जोरों पर चल रहा है। बांस और लकड़ी से भव्य मंडप तैयार किया जा रहा है। कमेटी के अनुसार इस साल का कुल बजट 25 से 30 लाख रुपये है।


सिर्फ चमक दमक ही नहीं, सामाजिक कार्य में भी जोड़ा मंदिर सबसे आगे है। इस साल पूजा के दौरान 200 गरीब बच्चों को नए वस्त्र वितरित किए जाएंगे।

14 तारीख शाम 6 बजे होगा उद्घाटन

कमेटी ने बताया कि 14 अक्टूबर शाम 6 बजे पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा। भीड़ को संभालने के लिए 200 कमेटी मेंबर और 100 वालंटियर तैनात रहेंगे। पेयजल, अनाउंसमेंट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए विशेष काउंटर लगाए गए हैं।

सदस्यों ने कहा, "हम हर साल कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इस बार 3D प्रोजेक्शन बर्दवान वासियों के लिए एक नया अनुभव होगा।"


तो तैयार हो जाइए, इस दुर्गा पूजा में जोड़ा मंदिर जरूर आइए और 3D में माँ के दर्शन कीजिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान