नेहरू विद्या मंदिर में डॉ. कैलाश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर कक्ष संख्या 20 उनकी स्मृति को समर्पित


बर्दवान (आवाज़ बर्धमान) - नेहरू विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के शुरुआती दौर के शिक्षक मंडली के एक प्रमुख सदस्य, जो बाद में विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक और फिर पूर्ण रूपेण प्रधान शिक्षक बने, आदरणीय स्वर्गीय डॉ. कैलाश प्रसाद सिंह जी की आज पुण्यतिथि मनाई गई।


इसी अवसर पर आज विद्यालय का *20 नंबर कक्ष* उनकी स्मृति को समर्पित किया गया। एक शिलालेख फलक के अनावरण के साथ आज के कार्यक्रम की शुरुआत हुई।


आज 3 अक्टूबर 2026 को उनकी पुण्यतिथि पर एक स्मरण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के हिंदी समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे और उन्होंने कैलाश बाबू के साथ जुड़ी हुई यादों को साझा किया।


स्मृति सभा में प्रबंध समिति के भूतपूर्व सचिव दिनेश झा, भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ. शशि नाथ मंडल; नव बंधन के अध्यक्ष मनोहर लाल राजदेव, महासचिव माधवेंद्र कुमार रॉय; डॉ. शशि कुमार शर्मा, डॉ. ओम शंकर दुबे, हेमंत नवनीत राम के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समाज के विशिष्ट लोग उपस्थित थे।


परिवार की उपस्थिति:

कैलाश बाबू के परिवार की तरफ से उनके ज्येष्ठ पुत्र रंजीत सिंह जी, उनके कनिष्ठ पुत्र राजेश सिंह जी, उनकी पोतियाँ और अन्य परिवार जन उपस्थित थे। रंजीत बाबू जो कैलाश बाबू के छात्र भी रहे हैं और बाद में जब वे विद्यालय में पैरा टीचर के तौर पर जुड़े तो उनके प्रधान अध्यापक रहे, उन्होंने सभा में परिवार की तरफ से विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने एक फलक के माध्यम से इस कक्ष को समर्पित करके जो स्वीकृति दी है, उसके लिए पूरा परिवार आभारी है।


जानकारी प्रधान शिक्षक गणेश कुमार राजदेव ने दी।

Bardhaman Nehru Vidya Mandir, Dr Kailash Prasad Singh, Bardhaman Hindi News, Awaaz Bardhaman

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान