बर्धमान की देवी माँ सर्वमंगला का पहला पूजा, प्रतिपदा पर कलश स्थापना और 2 घंटे की कलश यात्रा

 

बर्धमान की देवी माँ सर्वमंगला का आज पहला पूजा है। आज प्रतिपदा का दिन है और इसी दिन माँ का पहला घट स्थापना होता है।



माँ सर्वमंगला मंदिर पूजा कमेटी के शशिनाथ मंडल जी ने बताया कि आज सुबह पौने आठ बजे मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। पवित्र जल लेने के लिए यह यात्रा निकली थी और लगभग 2 घंटे शहर भ्रमण करने के बाद साढ़े नौ बजे वापस मंदिर पहुंची।


*शशिनाथ मंडल जी ने क्या कहा -*


"देखिए आज प्रतिपदा का दिवस है अर्थात माँ का पहला घट स्थापन होता है। आज यहाँ पर माँ सर्वमंगला का जो घट स्थापन था उसके लिए हम लोग सुबह पौने आठ बजे यहाँ से प्रस्थान किए थे और कलश का पानी लेकर अभी पहुँचे हैं।"


उन्होंने आगे कहा, "मैं यही बोलना चाहूँगा कि माँ सर्वमंगला हमेशा की तरह पूरे बर्धमान वासी के लिए, पूरे बंगाल वासी के लिए, पूरे भारत वासी के लिए हमारे जीवन में जितनी अशांतियां हो, जितनी कमियां हो, सबको दूर करें और सबके जीवन में खुशी, यश और आनंद का आशीर्वाद दें।"


इस अवसर पर माननीय मंत्री, विधायिका मोमिता विश्वास और जिला अध्यक्ष भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर कलश यात्रा में भाग लिया।


सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। महिलाएं पारंपरिक साड़ी में कलश लेकर पूजा में शामिल हुईं।


रिपोर्ट: सन्नी कुमा

र शाह, बर्धमान

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान