बर्द्धमान की बेटियों ने रचा इतिहास: सिर्फ 2 गोल खाके भी दिल जीत लिया, 2 बेटियां जाएंगी नेशनल खेलने!

 रात 3 बजे बर्द्धमान स्टेशन पर लौटी गर्ल्स फुटबॉल टीम। सिर्फ 2 गोल खाकर भी दिल जीता, सानिया खातून और श्रीजा साहा का नेशनल के लिए चयन। पढ़ें Awaaz Bardhaman की Exclusive रिपोर्ट।

रात के 3 बजे बर्द्धमान स्टेशन पर जो हुआ, उसने सबका दिल जीत लिया


जब पूरा बर्द्धमान गहरी नींद में था, तब आवाज़ बर्धमान की टीम बर्द्धमान जंक्शन पर खड़ी थी। वजह थी - हमारी बेटियां। हमारी बर्द्धमान की गर्ल्स फुटबॉल टीम जो राज्य स्तरीय टूर्नामेंट खेलकर लौट रही थी।


थकान चेहरे पर थी, लेकिन आँखों में एक अलग चमक थी। आवाज़ बर्धमान ने उनसे Exclusive बात की।


पेनल्टी मिस से टूटा सपना, लेकिन हिम्मत नहीं


टीम के कोच ने भावुक होते हुए बताया, "मेरी बच्चियों ने योग्यता से बहुत ऊपर खेल दिखाया है। हम फाइनल डिज़र्व करते थे।"


हार का कारण? सिर्फ एक पेनल्टी मिस। कोच ने बताया कि सेमीफाइनल और थर्ड पोजीशन दोनों मैच हम पेनल्टी पर हारे। लेकिन सबसे गर्व की बात ये है कि पूरे टूर्नामेंट में हमारी टीम ने *सिर्फ 2 गोल खाए* हैं, जो सभी टीमों में सबसे कम है। ये हमारी बेटियों की मजबूत डिफेंस को दिखाता है।


बर्द्धमान के लिए डबल गर्व का पल


हार के बीच भी जीत की खबर आई है। इस टीम की 2 शेरनियों का चयन नेशनल के लिए हुआ है।


*1. सानिया खातून -* म्युनिसिपल गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा, जो टीम की सबसे मजबूत Defender / Stopper है।

*2. श्रीजा साहा -* जोग्राम हाई स्कूल की छात्रा।


ये दोनों अब बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल खेलेंगी। ये सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, पूरे पूर्व बर्द्धमान के लिए गर्व की बात है।


आवाज़ बर्धमान हमेशा मैदान में


आवाज़ बर्धमान हमेशा से बर्द्धमान की प्रतिभा को आगे लाने का काम करता है। चाहे रात के 3 बजे हो या सुबह के 4 बजे, हमारी कोशिश रहती है कि बर्द्धमान की हर खबर, हर जज्बात आप तक सबसे पहले पहुँचे।


आप भी इन दोनों बेटियों को कमेंट में बधाई दीजिए और इस खबर को शेयर करके उनका हौसला बढ़ाइए।


*वीडियो


 देखें:* [Awaaz Bardhaman]


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान