बर्धमान में मारवाड़ी युवा मंच का 16 दिन तक सेवा कार्य, भाजपा के मुखोपात्र ने कहा - राजनीति आएगी जाएगी, समाज सेवा चलती रहेगी

 बर्धमान: कर्जन गेट पर मारवाड़ी युवा मंच का 16 दिवसीय सेवा कार्य* 10 october 2026


बर्धमान शहर के कर्जन गेट के पास मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पिछले 16 दिनों से सेवा कार्य चलाया जा रहा था, जिसका आज अंतिम दिन था। इस मौके पर संगठन के एक वक्ता ने आवाज बर्धमान से बातचीत में कहा कि इस तरह के सामाजिक संगठन ही हमेशा समाज के बीच में रहते हैं और समाज के लोगों के लिए काम करते हैं।


* भाजपा के मुखपात्र ने क्या कहा - पूरा बयान:*


वक्ता ने कहा, "देखिए इस तरह का जो कार्यक्रम होता है, राजनीति का आना जाना, राजनीतिक दल का सत्ता में आना जाना लगा रहता है। इस तरह का जो संगठन है, इस तरह के जो लोग हैं जो हर वक्त समाज के पास में, समाज के बीच में रहते हैं, समाज के लोगों के लिए काम करते हैं।"


उन्होंने आगे कहा, "हम यही चाहते थे कि समाज के हर एक कोने का, हर एक संप्रदाय का लोग अपनी तरह से जिए, कोई दबाव में आके नहीं। जो कल्चर चल रहा था, उस कल्चर का एंड होना था।"


वक्ता ने प्रशासन से भी मदद की अपील की और कहा कि सामाजिक संगठन समाज के लिए होता है और उसे ठीक से चलना चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि मारवाड़ी युवा मंच भविष्य में भी ऐसे कई सामाजिक कार्यक्रम करेगा।


*दुर्गा पूजा और नारी शक्ति का जिक्र*


वक्ता ने कहा कि आज का दिन शुभ मुहूर्त है क्योंकि दुर्गा पूजा आने वाली है। उन्होंने कहा, "पूजा पावन क्या होता है, समाज सेवा हम लोग के अंदर ही ना ये देवता देखते हैं।"


उन्होंने नारी शक्ति के योगदान की विशेष रूप से सराहना की। कहा, "मैंने 15 दिन से देखा हूँ कि युवा मंच के लोग खुद आए थे और इस बार नारी भी घर से निकल के आई हैं। बंगाल में दस हाथों से काम करने वाली मातृशक्ति यहीं पे काम कर रही है। ये जो भाई युवा लोग यहाँ पे खड़े हैं, इनको तबीयत से लेकर हेल्थ से लेकर हर चीज के लिए घर में यही माता लोग ठीक करके रखते हैं।"


अंत में उन्होंने कहा, "हमारा अस्तित्व किसके लिए है, माँ के लिए है ना। हम तो माँ की ही आराधना करते हैं। बंगाल माँ की ही आराधना करता है, देवी दुर्गा से लेकर माँ काली तक।" और नारा लगाया - नारी शक्ति, मातृशक्ति जिंदाबाद।


*स्थान:* कर्जन गेट, बर्धमान (रात्रि के समय)


*वीडियो:* पूरा इंटरव्यू ऊपर दिए गए वीडियो में देखें।


*रिपोर्ट:* सन्नी कुमार साह | आवाज बर्धमान

*Facebook:* Awaaz Bardhaman -


आवाज बर्धमान सबसे तेज

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान