बर्धमान में फुटबॉल का महाकुंभ: गोदा युवा समिति के 15वें वर्ष में 30-40 हजार दर्शक, विजेता को 1.5 लाख का इनाम
बर्धमान के गोदा में युवा समिति द्वारा 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट। 16 टीमें, 30-40 हजार दर्शक, विजेता को 1.5 लाख और उपविजेता को 1 लाख का चेक। बारासात और कोलकाता से आई बड़ी टीमें। पूरी खबर आवाज बर्धमान पर।
बर्धमान में फुटबॉल का महाकुंभ, 16 टीमों के बीच खिताबी जंग
बर्धमान, पूर्व बर्धमान: बर्धमान के गोदा इलाके में गोदा युवा समिति (Goda Yuba Samiti) द्वारा 15वें वर्ष का विशाल चैलेंजर फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट ने बर्धमान की फुटबॉल परंपरा को एक बार फिर जिंदा कर दिया।
टूर्नामेंट के बारे में क्लब के सांस्कृतिक सचिव ने आवाज बर्धमान को बताया कि बर्धमान में पूजा और ईद से भी ज्यादा उत्साह फुटबॉल को लेकर रहता है।
"बर्धमान का ये एक ऐतिहासिक खेल है। पूजा और ईद में हम इतना उत्साह नहीं करते जितना इस फुटबॉल में करते हैं। यहाँ 30 से 40 हजार दर्शक मौजूद हैं।"
इस बार टूर्नामेंट में कुल16 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें 80 से 90 प्रतिशत टीमें बाहर की हैं। बारासात और कोलकाता की बड़ी-बड़ी टीमें यहाँ खेलने आई हैं। टूर्नामेंट रात के समय आयोजित किया गया और हजारों की भीड़ ने इसका लुत्फ उठाया।
विजेता (WINNERS) ₹1,50,000 (एक लाख पचास हजार रुपये)
उपविजेता (RUNNERS) को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये)
इसके अलावा मैन ऑफ द मैच के लिए ₹500, ₹1000, ₹1500 के चेक, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को ₹2000 और मैन ऑफ द सीरीज को भी ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार दिया गया।प्रशासन और नासिर भाई का बड़ा योगदान
क्लब के सचिव ने बताया कि इस पूरी व्यवस्था में प्रशासन की भूमिका अतुलनीय रही है। साथ ही क्लब के सह-सचिव नासिर साहबजो खुद एक खेल प्रेमी हैं, उनका इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में सबसे बड़ा योगदान है।
क्लब ने आवाज बर्धमान को धन्यवाद देते हुए सभी दर्शकों से चैनल को सब्सक्राइब करने की अपील की।
रिपोर्ट: सन्नी कुमार शाह, कैमरामैन अमित दास के साथ, ग्राउंड जीरो, गोदा, बर्धमान से।
फॉलो करें: Awaaz Bardhaman - आवाज बर्धमान सबसे तेज़

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें