सीधी बात: 12.50 रुपये से 1500 करोड़ तक का सफर - बर्दवान में घनश्याम ढोलकिया ने खोला राज, बंगाल में 35 स्टोर का प्लान
सीधी बात - सन्नी कुमार शाह के साथ | मेहमान हैं डायमंड किंग घनश्याम ढोलकिया*
नमस्कार! आज की सीधी बात में हमारे साथ हैं ऐसे व्यक्ति जिन्हें पूरा विश्व जानता है। हरि कृष्णा ग्रुप और किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के फाउंडर *श्री घनश्याम ढोलकिया जी*। आज वे पहली बार बर्दवान आये हैं।
*सवाल: सर, पहली बार बर्दवान आना हुआ है और आज ही बंगाल में माँ लक्ष्मी की पूजा है, इस बारे में क्या कहेंगे?*
*जवाब:* मेरा पहली बार बर्दवान आना हुआ है। कोलकाता आया था लेकिन वेस्ट बंगाल में आना नहीं हुआ था। महेंद्र भाई का बहुत आग्रह था और मेरी भी इच्छा थी। आज पूजा का दिन है ये आने के बाद पता चला, भगवान की इच्छा होगी तभी आना हुआ।
हमारा स्लोगन है - *हर खुशी के हर पल के लिए किसना*। हम चाहते हैं सभी के चेहरे पर खुशी लाएं।
आज हमारा *173वां स्टोर* है और कल कूच बिहार में 174वां खुल रहा है। साल में एक बार हम स्टोर विजिट करते हैं ताकि हमारी टीम मोटिवेट हो।
हम जो कमाते हैं उसका अच्छा उपयोग करते हैं। गुजरात और राजस्थान में पानी की समस्या है, वहां हमने *150 से ज्यादा झीलें बनाई हैं और 22 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए हैं।*
*सवाल: क्या बंगाल के हर जिले में किसना खुलेगा?*
*जवाब:* हमारा प्लान है पूरे इंडिया में *750 स्टोर* करने का, क्योंकि इंडिया में 750 जिले हैं। वेस्ट बंगाल में 35 जिले हैं तो 35 जिलों में तो खोलना ही है।
कोलकाता में अभी 3 शोरूम हैं, वहां 15 शोरूम करेंगे।
पहले लोग सोचते थे हीरा बहुत महंगा है, अफोर्ड नहीं कर सकते। लेकिन हम *5000 रुपये में असली हीरे का पेंडेंट दे रहे हैं*, तो हर कोई खरीद सकता है।
हमारी पॉलिसी एकदम ट्रांसपेरेंट है। चाहे आप बर्दवान से लो या मुंबई से, कहीं भी वापस दे सकते हो। प्राइस कम इसलिए है क्योंकि किसना खुद सूरत में हीरा बनाता है और ज्वेलरी भी खुद बनाता है।
4 साल भी नहीं हुए हैं और दिवाली से पहले हमारे 200 शोरूम हो जाएंगे।
*सवाल: सोना और हीरे में निवेश में किसमें फायदा?*
*जवाब:* 1 लाख का सोना लोगे तो 20% मेकिंग कट के 80 हजार का बचा, 10% दाम बढ़ा तो 88 हजार मिला। लेकिन किसना का 1 लाख का हीरा लोगे तो उसमें 60% सोना भी है, दाम बढ़ा तो 1,06,000 हुआ और किसना *90% मेकिंग के साथ वापस* लेता है, तो 95 हजार मिला। मतलब फायदा हीरे में ज्यादा है।
*अंतिम संदेश:* मेरा सपना है *हर घर किसना*। इंडिया में एक भी घर ऐसा न हो जहां किसना का हीरा न हो।
इस इंटरव्यू का पूरा वीडियो बिना कट के देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर जाएं। बर्दवान की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब जरूर करें।
फेसबुक पर पूरा वीडियो देखें: [Awaaz Bardhaman Facebook Page
यूट्यूब पर पूरा वीडियो देखें: youtu.be
धन्यवाद!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें