बर्दवान 1 ब्लॉक प्रीतिलता मंच सेवा सेतु कैंप: एक पेड़ माँ के नाम, साफ पानी और बुजुर्गों के घर से फॉर्म कलेक्शन


पूर्व बर्धमान (आवाज़ बर्धमान) - पूर्व बर्धमान जिले के बर्धमान 1 ब्लॉक में आज सेवा सेतु अभियान के तहत विशेष कैंप लगाया गया। 

अन्नपूर्णा भंडार सहित सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के फॉर्म भरने के लिए सैकड़ों लोग सुबह से ही लंबी लाइन में लगे हुए हैं।

 यह कैंप *2, 3 और 4 तारीख तक* लगातार चलेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

कैंप में भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों द्वारा बेहतरीन व्यवस्था की गई है। पीने के पानी से लेकर बैठने तक की व्यवस्था कैंप में की गई है।

प्रशासन ने इस कैंप को सिर्फ फॉर्म जमा करने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि जन-कल्याणकारी योजनाओं को भी जोड़ा है।

*कैंप की मुख्य बातें:*

*1. एक पेड़ माँ के नाम - पौधा वितरण*

कैंप में आए सभी लोगों को "एक पेड़ माँ के नाम" योजना के तहत पौधा वितरित किया गया। यह पहल पर्यावरण को बचाने के लिए डीएम पूर्व बर्धमान के निर्देश पर की गई।

*2. साफ पानी की व्यवस्था*

कैंप में जन आधार और पीने के साफ पानी की विशेष व्यवस्था की गई थी। लोगों की प्यास का ध्यान रखते हुए पानी की व्यवस्था प्रशासन ने की थी।

*3. बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत

सबसे बड़ी खबर - जो बुजुर्ग (बयस्क) हैं, जो चलने में असमर्थ हैं, उनका फॉर्म अब सरकारी कर्मचारी उनके घर से जाकर लेंगे*। बीडीओ ऑफिस बर्दवान 1 ब्लॉक ने यह व्यवस्था की है ताकि किसी भी बुजुर्ग को लाइन में न लगना पड़े।


*4. 125 दिन के काम की जानकारी*

इसी कैंप में मनरेगा के तहत 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन काम जोड़ने की जानकारी भी अधिकारियों ने दी।


*स्थान:* प्रीतिलता मंच, बर्दवान 1 ब्लॉक

*आयोजक:* बीडीओ कार्यालय, बर्दवान 1 ब्लॉक एवं जिला शासक, पूर्व बर्धमान

इसी तरह की हर खबर के लिए जुड़े रहिए आवाज़ बर्धमान के साथ।

Burdwan 1 Block, Pritilat Manch, Awaaz Bardhaman, Seva Setu, Burdwan News, Purba Bardhaman, BDO Burdwan



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान