विश्व जागृति मिशन सत्संग समिति, बर्दवान शाखा की ओर से शहर के मुख्य बाजार में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

  बर्दवान। विश्व जागृति मिशन सत्संग समिति, बर्दवान शाखा द्वारा आज शहर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में 800 से 1000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर संस्था के उप-सभापतिश्री रमेश साव ने

Awaaz Bardhaman से बात करते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज समाज में वृद्धाश्रमों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो बिल्कुल ठीक नहीं है। हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए और परिवार को टूटने से बचाना चाहिए। युवा पीढ़ी को मोबाइल और गलत संगत से निकाल कर अच्छे संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है।

वहीं संस्था के सभापति श्री राजेश साव जी ने

 कहा कि विश्व जागृति मिशन बर्दवान शहर में परिवार जोड़ने का काम करती है। हमारा उद्देश्य है कि हर घर में प्रेम और एकता बनी रहे। 


संस्था ने बताया कि वे पूरे साल समाज सेवा का कार्य करते हैं। जिसमें -


1. गरीबों के लिए कंबल वितरण


2. रक्तदान शिविर


3. फ्री हेल्थ चेकअप कैंप


4. वृद्धाश्रमों में सेवा


स्थानीय लोगों ने इस पहल की खूब सराहना की। लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से बर्दवान की गंगा-जमुनी तहजीब और मजबूत होती है।


स्थानीय लोगों ने संस्था के इस कार्य की सराहना की।


Bardhaman News, Burdwan Bhandara, Vishwa Jagriti Mission, Awaaz Bardham

an, Bardhaman Today News







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान