बर्दवान डी.डी. प्राइवेट आईटीआई में 'आहान 2026' का भव्य आयोजन, 280 छात्रों का हुआ नबीम बरण

STORY (पूरी खबर):

बर्दवान:बर्दवान डी.डी. प्राइवेट आईटीआई (MIS CODE: PR19000257) द्वारा आज बर्दवान टाउन हॉल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम *'आहान 2026'* का भव्य आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम का शुभारंभ पेड़ में जल देकर किया गया। संस्था का मुख्य स्लोगन *"स्किल, ट्रेनिंग, ब्राइटर फ्यूचर"* है।


इस अवसर पर आईटीआई के *280 नए छात्रों का नबीम बरण (फ्रेशर्स वेलकम)* और सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया।


*प्रबंधन ने क्या कहा?*


आवाज़ बर्धमान से बात करते हुए संस्था के प्रबंधक ने बताया, "हमारा मुख्य लक्ष्य छात्रों को सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार के योग्य कौशल प्रदान करना है। यह आईटीआई NCVT, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है।"


उन्होंने आगे बताया कि इस संस्था में इलेक्ट्रीशियन, फिटर सहित अन्य ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है और हर साल यहाँ से प्रशिक्षित छात्र देश की बड़ी कंपनियों में नौकरी प्राप्त कर रहे हैं।


इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें बंगाल की संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में शिक्षकगण और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


*लेबल्स:*

Burdwan D D Private ITI, Ahaan 2026, Burdwan News, Awaaz Bardhaman, Burdwan ITI





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान