बर्दवान में 20 लाख तक Tax बकाया! मशहूर रामप्रसाद लस्सी के मालिक को Chairman की चेतावनी - 10 तारीख तक पैसा जमा करो

बर्दवान में 20 लाख तक Tax बकाया! Chairman ने दी चेतावनी - 10 तारीख तक पैसा जमा करो वरना दुकान बंद*

बर्दवान, 30 सितंबर:* बर्दवान पौर सभा ने अब शहर के बड़े कर बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। आज बर्दवान शहर में नगरपालिका की टीम द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया।

आवाज़ बर्धमान से बात करते हुए बर्दवान पौर सभा के  चेयरमैन परेश चंद्र सरकार ने साफ कहा - *"बर्दवान शहर का जल, रोशनी, रास्ता, ड्रेन सब सुविधा लेंगे लेकिन Tax नहीं देंगे? ऐसा नहीं चलेगा।"*

*मशहूर रामप्रसाद लस्सी के मालिक को फोन पर चेतावनी*

इसी अभियान के दौरान चेयरमैन ने शहर के सबसे मशहूर *रामप्रसाद शरबत और लस्सी (99, जी.टी. रोड, कर्जन गेट, बर्दवान - 86 साल पुरानी दुकान)* के मालिक को फोन किया।

फोन पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा - *"10 तारीख तक तुम्हारा बकाया टैक्स जमा कर दो, नहीं तो 4 लोगों को लेकर तुम्हारी दुकान बंद करा दूंगा।"*

इस पूरी घटना का वीडियो हमारे पास है, जिसमें चेयरमैन खुद दुकान के सामने खड़े होकर फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं।

*10 लाख से 20 लाख तक का बकाया*

चेयरमैन ने बताया कि शहर में कई बड़े लोग हैं जिनपर *10 लाख, 12 लाख, 15 लाख और 20 लाख तक का Property Tax बाकी है।* उन्हें बार-बार नोटिस दिया गया है, लेकिन वे पैसा नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, _"They are not paying their taxes. बार-बार नोटिस करने के बावजूद वे पैसा नहीं दे रहे हैं। ये लोग बर्दवान शहर के नागरिक के तौर पर सारी सुविधाएं भोग करेंगे, लेकिन टैक्स नहीं देंगे, ये नहीं हो सकता।"_

*पूजा से पहले पैसों की जरूरत*

चेयरमैन ने इसका कारण भी बताया। उन्होंने कहा, *"Pujo से पहले हमारे Staff का Honorarium, Pension, Salary देना है। पैसा कहाँ से आएगा? इसलिए हमने बड़े बकायेदारों को 10 तारीख तक पैसा जमा करने का अल्टीमेटम दिया है।"*

पूजा से पहले फंड जुटाने के लिए अब पौर सभा बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करने जा रही है।

*क्या बर्दवान में बड़े Tax चोरों पर होगी कार्रवाई? क्या रामप्रसाद लस्सी जैसी मशहूर दुकान सच में बंद होगी?*

*आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।

Burdwan News, Ramprasad Lassi, Burdwan Municipality Tax, Burdwan Chairman, Awaaz Bardhaman, Burdwan Breaking News


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बर्द्धमान में पितृपक्ष पर 15 दिन तक निःशुल्क भोजन: हनुमान भक्त मंडल का 15 साल से सेवा संकल्प

2 अक्टूबर को उल्लास में दो सम्मान, एक साथ - गांधी जयंती पर बापू को पुष्पांजलि, पिता स्वर्गीय देवब्रत मिश्रा की स्मृति में मंत्री मौमिता मिश्रा बिस्वास ने शुरू किया मॉनसून कप 2026

Bardhaman Durga Puja Samman 2026: Nomination Form जारी, अपनी पूजा कमिटी को बनाएं बर्धमान की शान